फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Deeg Female dog attacked six year old girl badly scratched her nose referred to Jaipur in critical condition

Deeg News: छह साल की बच्ची पर फीमेल डॉग ने किया हमला, नाक को बुरी तरह नोंचा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

Fri, 31 May 2024 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 May 2024 08:29 PM IST
सार

छह साल की बच्ची पर फीमेल डॉग ने हमला कर दिया और नाक को बुरी तरह नोंच डाला। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Deeg Female dog attacked six year old girl badly scratched her nose referred to Jaipur in critical condition
फीमेल डॉग ने बच्ची पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के खोह थाना इलाके में एक छह साल की बच्ची पर एक पागल फीमेल डॉग ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची का मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्ची को लेकर उसके परिजन डीग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से बच्ची को आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची की हालत को नाजुक देखते हुए उसे आरबीएम से जयपुर रेफर कर दिया गया। घर के बाहर हाथ धोते समय किया फीमेल डॉग ने हमला किया।

विज्ञापन


बच्ची के चाचा अहमद ने बताया कि वह खोह थाना इलाके के कल्याणपुर के रहने वाले हैं। घटना शाम चार बजे की है। छह साल की असवाना घर के बाहर रखे पशुओं के कुंडे में हाथ धो रही थी। अचानक पीछे से एक पागल फीमेल डॉग आई। उसने सीधे असवाना के मुंह पर अटैक कर दिया। घर के सामने आरिफ नाम के युवक की दुकान है। उसने जैसे ही फीमेल डॉग को बच्ची पर हमला करते हुए देखा तो, वह बच्ची की तरफ शोर मचाते हुए भागा और फीमेल डॉग को मौके से भगाया। घर के सामने दुकान मालिक ने बचाया।
विज्ञापन




घटना के दौरान बच्ची का पिता उसमान पशुओं को चारा दे रहा था। बच्ची की मां घर के कामकाज में व्यस्त थी। आरिफ के शोर मचाने के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद बच्ची को तुरंत उसके चाचा बाइक से डीग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीएम अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची को देखा उसकी हालत को देखते हुए बच्ची को जयपुर रेफर कर दिया गया। बच्ची की नाक बुरी तरह जख्मी है। बच्ची के चाचा ने बताया कि गांव में पागल फीमेल डॉग घूम रही है, यह किसी को पता नहीं था। आज हुई घटना के बाद फीमेल डॉग के बारे में पता लगा है। घटना में असवाना कि नाक बुरी तरह से जख्मी है। असवाना के पिता उसमान एक किसान हैं। करीब एक बीघा खेत में खेती बाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। असवाना कि एक बड़ी बहन भी है, उसका नाम अकलीमा (16) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed