फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Death of a woman admitted in Bharatpur private hospital.

Bharatpur: स्टोन के ऑपरेशन के लिए भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप

Thu, 21 Dec 2023 10:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Dec 2023 10:52 PM IST
सार

महिला की मौत पर परिजनों के आरोप पर डॉक्टर ने बताया कि महिला को हल्की ब्रेन हेमरेज की समस्या थी और उसके पेट में पानी जा रहा था।

विज्ञापन
Death of a woman admitted in Bharatpur private hospital.
कार्रवाई करती मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर शहर के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया हंगामा किया। 38 वर्षीय महिला को बुधवार को पित्त की थैली में स्टोन के इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद दूसरे दिन महिला की गुरुवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश करने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुम्हेर थाने अंतर्गत रारह निवासी 38 वर्षीय पूनम को उसकी सास और ससुर ने पित्त की थैली में पथरी होने के चलते बी नारायण गेट स्थित प्रदीप हॉस्पिटल में कल 11:00 बजे भर्ती कराया था। उसका ऑपरेशन डॉक्टरों ने शाम को किया और उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही उसकी हालत स्थिर थी और उसे नींद नहीं आ रही थी। परिजनों ने बताया कि शाम को 5:00 बजे के बाद डॉक्टर ने यह कहकर रेफर कर दिया कि उसकी हालत गंभीर है। इसको ले जाओ, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना मथुरा गेट थाना कोतवाली थाना, अटल बंद तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और डॉक्टर के बीच बातचीत भी कराई, लेकिन परिजन डॉक्टर पर ही आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उसे नींद का इंजेक्शन दिया था। डॉक्टर माधव का कहना है कि उसको हल्की-हल्की ब्रेन हेमरेज की समस्या थी और उसके पेट में पानी जा रहा था। पुलिस की समझाइश के बाद आखिरकार परिजन राजी हुए और मृतक के सबको जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed