फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Court sent Monu Manesar to jail for 15 days

Bharatpur News: मोनू मानेसर को न्यायालय ने 15 दिन के लिए जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Court sent Monu Manesar to jail for 15 days
मोनू मानेसर को कड़ी सुरक्षा में ले जाती राजस्थान पुलिस
भरतपुर। बहुचर्चित नासिर-जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर को 2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मोनू मानेसर को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पेशी के बाद मोनू को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय कारागार सेवर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मोनू मानेसर को बृहस्पतिवार शाम मथुरा गेट थाने से कड़ी सुरक्षा के बीच वीसी के माध्यम से कामां न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि न्यायाधीश ने मोनू मानेसर को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुरक्षा कारणों से मोनू को सेवर जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में माेनू ने बताया कि हत्याकांड के बाद वह गुड़गांव में अलग-अलग जगह छुप कर रहता रहा। मिलने वालों और दोस्तों के यहां पर रहकर फरारी काटी थी। दो माह पहले फरारी काटने थाईलैंड गया था। वहां करीब एक सप्ताह तक बैंकॉक में रुका था। मोनू के साथ थाईलैंड और भी कई लोग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था घटनाक्रम
घटनाक्रम के अनुसार 14-15 फरवरी की रात आरोपियों ने नासिर और जुनैद का अपहरण कर गोतस्करी की गाड़ियों के बारे में पूछताछ की। दोनों की लाठी, सरिया से पिटाई की। भिवानी के पास नासिर की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि जुनैद पहले ही पिटाई से मर चुका था। इसके बाद दोनों शवों को गाड़ी में रखकर पेट्रोल छिड़ककर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed