{"_id":"65d3c9f9b70ad8011c073bf9","slug":"colorful-culture-realized-on-stage-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-200448-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: मंच पर साकार हुई सतरंगी संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: मंच पर साकार हुई सतरंगी संस्कृति
विज्ञापन
भरतपुर। राजस्थान की सतरंगी संस्कृति सोमवार को भरतपुर के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में साकार हो उठी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं लोहागढ़ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नामचीन लोक कलाकारों ने लोक गायकी एवं लोकनृत्य की छटा बिखेरी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खुले मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने भरतपुरवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अजेय भरतपुर की धरा राजस्थान की शान है। यहां की लोक संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास हमेशा प्रेरणा देता रहा है। महाराजा सूरजमल को नमन करते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता एवं धर्म पालन के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, एडीएम श्वेता यादव, एसडीएम रविकुमार, गिरधारी तिवारी, मनोज भारद्वाज, उपनिदेशक पर्यटन संजय जौहरी, गुलाब बत्रा, अनुराग गर्ग, योगेश शर्मा, रूपेंद्र सिंह व शिवानी दायमा आदि मौजूद रहे। संवाद
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
बहज-डीग के धीरज एंड पार्टी ने बंब वादन, जयपुर के मोरू सपेरा दल ने मनमोहक लोकनृत्य, दल की महिलाओं ने इष्टदेव के लिए किए जाने वाले चरी लोकनृत्य, घूमर नृत्य, मटका भवई तथा कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। बाडमेर के गौतम परमार दल ने भवई लोकनृत्य, गायन की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। लोक देवता रामदेव को समर्पित 13 ताली लोक नृत्य की प्रस्तृति कलाकार पाली जिले की गंगा देवी ने दी। बारां जिले के शाहबाद निवासी हरिकेष के दल ने सहरिया लोकनृत्य में भाव-भंगिमाओं की प्रस्तृति देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अलवर के बनयसिंह के दल ने रिम भवई की प्रस्तुति में करतब दिखाए। कैथवाड़ा के गफ्फूद्दीन मेवाती ने भपंग वादन की स्वर लहरियां बिखेरीं। डीग के अशोक शर्मा दल ने मयूर नृत्य एवं फूलों की होली की प्रस्तुति रंगोत्सव का पर्व साकार कर दिया। दौसा के अशोक शर्मा ने नेताओं, अभिनेताओं की मिमिक्री कर दर्शकों को हंसाया।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आयोजित कार्यक्रम का दृश्य