फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Child dies due to drowning in Bharatpur PHED water tank

Bharatpur: लालच देकर टंकी में भेजा, फिर खोल दिया वॉल्व, डूबने से बच्चे की मौत, मां ने ठेकेदार पर लगाए आरोप

Sat, 30 Sep 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Sep 2023 01:42 PM IST
सार

भरतपुर में 15 साल के बच्चे की पीएचईडी की पानी की टंकी साफ करते हुए मौत डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की मां ने नामजद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Child dies due to drowning in Bharatpur PHED water tank
घटना पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नदबई गांव रायसीस में जलदाय विभाग की पानी की टंकी में डूबने से 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव रायसीस निवासी रमनलाल ठेकेदार और उसके बेटे यदुवीर और पुष्पेंद्र ने मृतक कर्मवीर सहित दो बच्चों को जलदाय विभाग की टंकी की साफ सफाई करने के लिए 100-100 रुपये का लालच देकर टंकी पर चढ़ा दिया। मृतक किशोर की मां ने नामजद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नदबई थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि देर रात को गांव रायसीस निवासी ओमवती पत्नी मान सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि 29 सितंबर शुक्रवार को उसका बेटा कर्मवीर और उसके साथी सचिन और धीरू जलदाय विभाग के प्राइवेट ठेकेदार रमनलाल के घर के पीछे खेल रहे थे। वहां रमनलाल ठेकेदार और उसके दो बेटे यदवीर और पुष्पेंद्र पानी की टंकी पर आ गए और रमनलाल ठेकेदार ने तीनों बच्चों को वहां पर बुलाया और टंकी साफ करने के लिए 100-100 रुपये का लालच देकर तीनों बच्चों को टंकी पर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किशोर की मां ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार रमनलाल के दोनों बेटे यदुवीर और पुष्पेंद्र टंकी से नीचे उतर गए और बच्चों से कह दिया कि तुम टंकी को साफ कर दो। वहां ठेकेदार रमन और पुष्पेंद्र ने टंकी में पानी भरने वाले वॉल्व को चालू कर दिया। टंकी में पानी भरने लगा और बेटा कर्मवीर टंकी में फंस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे ASI ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने मृतक कर्मवीर को टंकी से निकाल लिया था। पुलिस ने मृतक कर्मवीर के शव को कब्जे में लेकर नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed