{"_id":"66b2a4095f64c250f501a557","slug":"chambal-river-water-level-crosses-danger-mark-bharatpur-news-c-159-1-dol1001-101778-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार
विज्ञापन
धौलपुर। प्रदेश के कोटा, बूंदी समेत पूरे हाडौती अंचल में हो रही तेज बरसात के बाद कोटा बैराज के गेट खोलकर चंबल नदी में पानी की निकासी की जा रही है। पानी की आवक के कारण धौलपुर में चंबल नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। पानी की आवक के चलते मंगलवार को चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 129.79 मीटर को पार गया। देर शाम नदी का जलस्तर 132.20 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर बढ़ता देख प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
मध्यप्रदेश एवं हाडौती अचंल में तेज बरसात के कारण सोमवार को कोटा बैराज के गेट खोलकर 18 हजार 945 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। कोटा से 24 घंटे में पानी की आवक होने से मंगलवार सुबह से जिले में चंबल नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई। जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुऐ 132.90 मीटर तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के बाद में नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को 4 बजे धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर 132.20 मीटर पर बना हुआ है, जो कि खतरे के निशान से करीब तीन मीटर अधिक है। जिलाधिकारी श्रीनिधि बीटी ने आमजन से अपील की है कि चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारों पर न जाएं और न ही ही पशुओं को ले जाएं। लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें।
विज्ञापन
अधिकारी अधीनस्थ कार्मिकों के साथ नदी किनारे वाले क्षेत्रों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें। अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें और राहत व बचाव के संसाधनों को क्रियाशील व तैयार रखें। किसी भी घटना की जानकारी अविलंब उच्चाधिकारी अथवा बाढ़ नियंत्रण कक्ष 05642-220033 पर दी जाए।