फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Case registered against youth for firing at sister's wedding in Bharatpur

Bharatpur Harsh Firing: भाई ने शादी में दुल्हन को थमाई पिस्टल, नहीं चला पाई तो खुद किए दो हवाई फायर, केस दर्ज

Fri, 08 Dec 2023 02:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

आरोपी युवक ने पहले विदाई के समय कार में बैठी दुल्हन को पिस्टल पकड़ाई, जब वो नहीं चला पाई तो युवक ने खुद दो राउंड हवाई फायर किए।

विज्ञापन
Case registered against youth for firing at sister's wedding in Bharatpur
शादी के दौरान दुल्हन से फायरिंग कराने का प्रयास करते भाई। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शादियों में हर्ष फायरिंग करना एक फैशन बनता जा रहा है। कड़ी कार्रवाई के बाद भी लोग गंभीर नहीं हैं। ऐसा ही मामला जिले के उच्चैन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव विलानचट्टपुरा से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की शादी में पिस्टल से दो राउंड फायर किए। शादी समारोह में शरीक लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पांच दिसंबर को गांव विलानचट्टपुरा में मंडोला की पुत्री की शादी थी। शादी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। दुल्हन की विदाई के समय कार में बैठी दुल्हन से उसका चचेरा भाई पिस्टल से हर्ष फायरिंग करवाने का प्रयास करता है, लेकिन दुल्हन पिस्टल नहीं चला पाई तो युवक ने पिस्टल से दो राउंड हवाई फायर कर दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की जांच में युवक की पहचान गांव विलानचट्टपुरा निवासी नवीन पुत्र नेमीचंद के रूप में हुई है। हाल में यह विकासपुरी नई दिल्ली में रहता है और गांव में कभी कबार आता है। हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed