फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Case of murder of 18 year old youth in land dispute

Bharatpur: जमीन के विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या का मामला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 10:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jan 2024 10:14 PM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर शहर के सूती फुलवर गांव में एक 18 वर्षीय युवक की जमीन के झगड़े को लेकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Case of murder of 18 year old youth in land dispute
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर के चिकसाना थाना क्षेत्र के सूती फुलवर गांव में 27 जनवरी को सोनू नामक युवक से उसी के ही रिश्तेदार मुकेश सुरेश रामबाबू बच्चू सिंह ओमवती और श्यामू कृपाल सहित आदि लोगों ने लाठी डंडों और अवैध हथियार लेकर आए और जमीन को कब्जा दिलाने को लेकर सूरजमल सहित उसके पुत्र सोनू के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में मुकेश ने अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए सोनू को गोली मार दी।

विज्ञापन


एसपी ने टीम की गठित
घटना के बाद घायल हुए सोनू को उसके परिजन जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के पिता सूरजमल ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। फायरिंग जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर टीम गठित की गई, इसके बाद पुलिस ने सुरेश बच्चू सिंह ओमवती तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed