फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bullion merchant's shop looted in Bharatpur Nadbai town

Bharatpur: नदबई कस्बे में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर लूट, दो बदमाश सोने के आभूषण लेकर फरार

Mon, 18 Sep 2023 09:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Sep 2023 09:20 PM IST
सार

दो बदमाशों में से एक बाहर खड़ा था और एक दुकान में घुसा, उसने सोने का जेवर दिखाने को कहा जैसे ही दुकानदार ने आभूषण दिखाए बदमाश गहने लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bullion merchant's shop looted in Bharatpur Nadbai town
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित दुकानदार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर नदबई क्षेत्र में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया है। चोर आए दिन दुकान, मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। कस्बे में दो बदमाश ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण लूट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ज्वेलर ने घटना की रिपोर्ट नदबई थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नदबई थाना प्रभारी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि वार्ड 25 बंगाली वाली गली थाना नदबई निवासी राजकुमार सोनी पुत्र गोपीचन्द सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़ित की पुराना बाजार में ज्वेलर्स की शॉप है। दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर शॉप पर आए। शॉप पर पीड़ित का बेटा आकाश सोनी बैठा था। दो बदमाशों में से एक बाहर खड़ा था और एक दुकान में घुसा, उसने सोने का जेवर दिखाने को कहा तो पीड़ित के बेटे आकाश ने उसे सोने के जेवर दिखाए। इतने में ही पीड़ित के बेटे आकाश से बदमाश सोने का आभूषण लूट कर ले गए। सोने के आभूषण का वजन करीब 70 ग्राम है। घटना को देख पीड़ित के बेटे ने हल्ला मचा दिया और आसपास के दुकानदार इकट्ठे हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर चोरों की सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed