फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bodies of Hemesh and Lavkush found floating in Gambhira river

Bharatpur News: गंभीरा नदी में उतराते मिले हेमेश व लवकुश के शव

Wed, 07 Aug 2024 04:19 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना सदर थाना इलाके के गांव खिरकवास में सोमवार शाम को नहाते समय गंभीरी नदी में डूबे दोनों किशोरों के शव मंगलवार सुबह मिल गए। इससे पहले सोमवार रात 11.30 बजे तक एसडीआरएफ की टीम ने उनकी तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने की वजह से सफलता नहीं मिल सकी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शवों का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया गया।
करौली के पांचना बांध से गंभीरी नदी में पानी छोड़ा गया था। खिरकवास गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे 4 किशोर गांव के बाहर नदी पर बनी पुलिया पर नहाने गए थे। इस दौरान चारों पानी के तेज बहाव में बह गए। पास ही मौजूद ग्रामीण रामअवतार ने हिम्मत दिखाते हुए सौरभ और अवधेश को बाहर निकाल लिया। दो किशोर हेमेश (15 वर्ष) पुत्र दिनेश और लवकुश (16 वर्ष) पुत्र सतवीर गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 7 बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू होना था। उससे पहले ही दोनों किशोरों के शव नदी में उतराते मिले। ग्रामीण रमेश अधाना ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे पुलिया के पास हेमेश का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। इसके एक घंटे बाद 7 बजे लवकुश का शव भी ऊपर आ गया। ग्रामीणों ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किशोरों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार शाम से ही गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीण रातभर नदी के किनारे पर डटे रहे। सदर थाना एसएचओ बलराम यादव ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का मौके पर ही मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed