फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   BJP will stop public welfare schemes

Bharatpur News: भाजपा लोक कल्याणकारी योजनाओं को कर देगी बंद

Tue, 21 Nov 2023 12:31 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP will stop public welfare schemes
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रालोद अध्यक्ष जयंत का स्वागत करते पार्टी के नेता
भरतपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। राजस्थान सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के साथ 7 गारंटियां दी हैं। इसके बावजूद सरकार बदलती है तो भाजपा इन योजनाओं को बंद कर देगी। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं की अवहेलना कर रही है। कहा कि इसीलिए इंडिया गठबंधन आवश्यक है।
विज्ञापन


सोमवार को ग्रामीण हाट में जनसभा में गहलोत ने कहा कि आज देश के सामने गंभीर खतरे हैं। ईडी, इनकम टैक्स, न्यायालय, मीडिया पर भी दबाव बना रखा है। वह स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए ऐसा कानून बनाया जिससे उनकी जमीन कुर्क नहीं हो। वहीं केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर सरकारों द्वारा दिए जा रहे बोनस पर भी रोक लगा दी है। कहा कि सरकार के पुनः सत्ता में आने पर 400 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार डंडे से नहीं चलती है। लोकतांत्रिक अवहेलना करने वाली सरकार दोबारा नहीं आती। सरकार वह आती हैं जो जनता का विश्वास जीत जाएं। कहा कि नेता एक बार झूठ बोलता है तो चल जाता है। बार-बार आपके बीच आकर बड़ी-बड़ी बातें कहें और झूठ बोलेंगे तो लंबे समय कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि हाथरस जिले में एक दलित परिवार की गरीब बेटी के साथ वारदात के बाद आखिरी क्रिया कर्म तक कर डाला। परिवार को भनक तक नहीं लगने दी। योगी कहते रहे यह तो अंतरराष्ट्रीय साजिश है। डीग-कुम्हेर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed