फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Youth killed in firing between police and cow smugglers, another youth arrested with pickup

Bharatpur : पुलिस और गौ तस्करों के बीच फायरिंग में युवक की मौत, गौवंश से भरी पिकअप के साथ अन्य युवक गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

डीग जिले में गौ तस्करों और पुलिस के बीच कल देर रात हुई फायरिंग में गाड़ी चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गौवंश से भरी पिकअप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bharatpur: Youth killed in firing between police and cow smugglers, another youth arrested with pickup
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर रेंज के डीग जिले में कल देर रात पुलिस व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से मृतक के साथी को गिरफ्तार कर गौवंश से भरी पिकअप बरामद की है। इस फायरिंग में मारा गया युवक संदीप प्रजापत डीग के सोनगांव का रहने वाला था और वह टेम्पो चला रहा था। पकड़ा गया आरोपी नरेश जादौन भी सोनगांव का रहने वाला है। सूचना पर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और एसपी डीग, राजेश मीणा कुम्हेर थाना पहुंचे।

विज्ञापन


कुम्हेर थाना इलाके में पिचूमर मोड़ के पास हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस थाना कुम्हेर पहुंचे और मृतक को निर्दोष बताते हुए गांव की आवारा गायों को टेम्पो में भरकर छोड़ने जाने की बात कही। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से हुई या गौ तस्करों की गोली से। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान मृतक गौ तस्करों और पुलिस के बीच फंस गया और गौ तस्करों ने उसे पुलिस का मुखबिर समझकर गोली मार दी और नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए। मामले में रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर न्याय दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसपी डीग राजेश मीना ने बताया कि पुलिस को एक पिकअप गाड़ी में गौ तस्करों के गोवंश को भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गौ तस्करों का पीछा किया। इसी दौरान पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ के बीच एक दूसरी टेम्पो गाड़ी पिचूमर मोड़ के पास पहुंच गई, उसमें भी गाय होने से गौ तस्करों को लगा कि वह पुलिस को साथ लेकर आया है, इस पर गौ तस्करों ने उसे गोली मार दी और नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए। मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


इधर मृतक के परिजन मेडिकल बोर्ड से ज्यूडिशियल कस्टडी में पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मृतक को किसकी गोली लगी है?  मामले को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो हम धरना प्रदर्शन और जाम लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed