फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur : Woman's body found lying in suspicious condition, in-laws absconding, parents accused of murder

Bharatpur News : संदिग्ध हालत में पड़ा मिला महिला का शव, ससुराल वाले फरार, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 10 Nov 2024 09:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 09:18 AM IST
सार

ससुराल में संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद उसके पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीहर पक्ष का कहना है कि शादी के 12 साल बाद भी महिला को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मामला डीग के सेवला गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bharatpur : Woman's body found lying in suspicious condition, in-laws absconding, parents accused of murder
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर रेंज के डीग जिले के जालूकी थाना इलाके में एक महिला का शव उसके ससुराल में संदिग्ध हालत में मिलने के बाद महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद से ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। महिला के पीहर पक्ष की तरफ से 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

विज्ञापन


महिला के मायके वालों का कहना है कि महिला जलवीरा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। मृतका के चाचा जिलोसिंह, निवासी डाबक गांव ने बताया कि जलवीरा मेरे भाई की लड़की थी। 2012 में सेवला गांव के रहने वाले राजवीर सिंह से उसकी शादी की थी। 5 दिन पहले उसने बताया था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। पहले भी कई बार जलवीरा के ससुराल वालों से समझाइश की थी लेकिन वे अक्सर गाड़ी देने की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहे थे। 3 दिन पहले भी जलवीरा के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की थी। इसके बाद आज हमें सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। जब हम जलवीरा की ससुराल गए तो घर में कोई नहीं था, गांव के लोग हमें देखकर वहां इकट्ठे हो गए। हम जब जालवीरा की घर में घुसे तो, वहां उसकी बॉडी पड़ी हुई थी, जिसके बाद हम शव को लेकर डाबक गांव आ गए, जहां नगर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


जालूकी थाने के SHO रामदयाल ने बताया कि जलवीरा के परिजनों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल महिला के ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed