{"_id":"6787c3b52a78f92a900b3db8","slug":"bharatpur-when-was-loss-in-cloth-business-gang-of-thieves-was-formed-theft-of-aluminium-wire-worth-80-lakhs-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: कपड़े के व्यापार में घाटा हुआ तो बनाई चोर गैंग, 80 लाख के एल्यूमिनियम तार चोरी का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: कपड़े के व्यापार में घाटा हुआ तो बनाई चोर गैंग, 80 लाख के एल्यूमिनियम तार चोरी का हुआ खुलासा
Wed, 15 Jan 2025 07:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:48 PM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को पुलिस ने शातिर चोरों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 80 लाख रुपये की चोरी की कहानी का खुलासा किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले में सेवर थाना क्षेत्र स्थित 10 जनवरी को एक कंपनी से हुई 80 लाख के एल्यूमिनियम तार के चोरी का खुलासा करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एल्यूमिनियम तार और तारों को पिघलाकर बनाई गई सिल्ली के साथ दो चारपहिया वाहनों को बरामद किया है। इस चोरी का मास्टर माइंड दीपक है, जिसे व्यापार में घाटा हुआ और उसकी भरपाई के लिए गैंग बनाकर चोरी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सीओ आकांक्षा ने बताया कि 10 जनवरी को सेवर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें बताया गया कि नेशनल हाइवे-21 पर ग्राम झीलरा शिव फार्म हाउस में एक कॉर्पोरेशन लिमिटेड का स्टोर बना हुआ है, जिसमें कंपनी के विद्युत तार रखे हुए थे। 10 जनवरी को कंपनी के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किया और उसमें सात से आठ लोग संदिग्ध नजर आए। जब चेक किया गया तो पता चला कि स्टोर के बाहर रखे 32 रैकेट ड्रम के तारों को चोरी कर ले गए हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
मामला दर्ज होते ही सेवर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास के मार्ग पर पुलिस ने निगरानी के लिए टीम गठित की और 13 जनवरी मध्य रात्रि को एक कार संदिग्ध नजर आई, जब पुलिस ने कार को रुकवाया तो उसमें बैठे लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस ने भागते हुए लोगो का पीछाकर पकड़ा, जब पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया और फिर चोरी करने की बात कही। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी किए तार को मथुरा के शिवाजी नगर कान्हा इंटर प्राइजेज को बेचा है। वहां से पुलिस ने 54 क्विंटल एल्यूमिनियम का तार और तार को पिघलाकर बनाई गई सिल्ली को बरामद किया है। इसके अलावा एक कार और एक लोडिंग टेंपो को भी बरामद किया है।
पुलिस ने चोरी के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से छह आरोपियों को जेसी और एक आरोपी दीपक को तीन दिन की पीसी रिमांड पर सौंपा है। पकड़े गए आरोपी मथुरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक, विकास उर्फ भोलन उर्फ बिक्की, प्रताप उर्फ कालू रोहताश, उमेश कुमार, चरण सिंह उर्फ दीपेश साथ ही सलेमपुर नई दिल्ली निवासी इदरीश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, मथुरा में चांदी का बड़ा कारोबार है। जहां एल्युमिनियम के तार को चांदी में उपयोग किया जाता है।पुलिस अंदाजा लगा रही है, यह कर इस तार को कहीं न कहीं चांदी के व्यापारियों को बेचा करते होंगे। मुख्य आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, अन्य खुलासे होने की संभावना है।