{"_id":"662a46a8b4294b557308f819","slug":"bharatpur-uproar-in-rsbcl-depot-contractors-allege-manager-is-giving-stock-for-money-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: RSBCL के डिपो में हंगामा, ठेकेदारों का आरोप- मैनेजर पैसे लेकर कुछ दुकान मालिकों को दे रहा स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: RSBCL के डिपो में हंगामा, ठेकेदारों का आरोप- मैनेजर पैसे लेकर कुछ दुकान मालिकों को दे रहा स्टॉक
Thu, 25 Apr 2024 05:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:34 PM IST
सार
भरतपुर में RSBCL के डिपो में हंगामा हो गया। वहीं, ठेकेदारों का आरोप है कि मैनेजर पैसे लेकर कुछ दुकान मालिकों को स्टॉक दे रहा है। ऐसे में नाराज ठेकेदारों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ठेकेदारों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के लिकर डिपो RSBCL में हंगामा हो गया। डिपो मैनेजर और कुछ ठेकेदारों में हाथापाई की नौबत आ गई। ठेकेदारों ने मैनेजर को पीटने के लिए कुर्सियां उठा ली। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
ठेकेदारों का आरोप था कि डिपो मैनेजर कुछ ठेकेदारों को पैसे लेकर लिकर का स्टॉक देता है। बाकी के ठेकेदारों को उनकी डिमांड के अनुसार स्टॉक नहीं दिया जाता, जिसकी वजह से उनकी दुकान पर पेनाल्टी लगती है। शराब दुकान के ठेकेदार नेत्रपाल, भरत सिंह, अतर सिंह और उदयवीर ने बताया कि भरतपुर जिले में 171 शराब की दुकानें हैं। RSBCL डिपो के मैनेजर गोविंद शुक्ला लगे हुए हैं। उन्होंने अपने भतीजे सोनू को डिपो में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद लगाया हुआ है।
विज्ञापन
डिपो मैनेजर जिले के करीब 30 शराब की दुकान चला रहे ठेकेदारों को उनकी डिमांड से भी ज्यादा देते हैं। बाकी के ठेकेदार जब स्टॉक की डिमांड करते हैं तो उन्हें स्टॉक नहीं दिया जाता, जिसके कारण उनकी गारंटी पूरी नहीं होती और उन्हें बेवजह पेनाल्टी भरनी पड़ती है। गोविंद शुक्ला अपने कुछ चहेते ठेकेदारों से पैसे लेते हैं, जिसकी एवज में वह उन्हें स्टॉक देते हैं। बाकी के ठेकेदार स्टॉक के लिए मुरबारा रोड स्थित RSBCL डिपो के चक्कर लगाते रहते हैं। आज भी जब डिपो मैनेजर अपने कुछ ठेकेदारों की स्टॉक की बिलिंग कर रहे थे, तब दूसरे ठेकेदार स्टॉक लेने का इंतजार कर रहे थे, जिससे उनका गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने डिपो मैनेजर के ऑफिस में जाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन