फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Two people died in separate accidents; Both bikes were hit by an unknown vehicle

Bharatpur: अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत; दोनों बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 04 Dec 2023 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Dec 2023 09:08 PM IST
सार

Bharatpur Road Accidents: भरतपुर में सोमवार को दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दोनों मामलों में आरोपी चालक फरार हैं। पुलिस दोनों मामलों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bharatpur: Two people died in separate accidents; Both bikes were hit by an unknown vehicle
दो अलग हादसों में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर थाना इलाके में सोमवार को दो सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया गया है कि दोनों व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहला हादसा महुआ सिनपिनी इलाके में हुआ। दो बाइक सवार व्यक्तियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामनरेश निवासी बड़ौली सिरसागंज फिरोजाबाद की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों साथी घर से बाइक पर सवार होकर जयपुर के लिए निकले थे। दोनों जयपुर में मजदूरी करते थे। तभी महुआ सिनपिनी के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। उसके तुरंत बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रामनरेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, धर्मवीर को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने रामनरेश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर बरसो के पास हुआ। रुदावल थाना इलाके के गांव नगला तुला निवासी मुकेश घसोला गांव में शादी में शामिल होने के लिए गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मुकेश की बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। मुकेश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सुबह मुकेश के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed