फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Two accused arrested in case of firing on bullion trader there was an encounter

Bharatpur: सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई थी मुठभेड़

Thu, 31 Aug 2023 12:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

Bharatpur Firing: भरतपुर जिले में सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Bharatpur Two accused arrested in case of firing on bullion trader there was an encounter
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई है, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी राजू और उपेंद्र मथुरा जिले में मांट इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ रात 12 बजे बिलौटी और जाटौली रथभान के जंगलों में हुई। चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था, जिसमें से व्यापारियों ने एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया था। बाकी के तीन आरोपी बाइक से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


घटना का विवरण
घटना 28 अगस्त की है, चार बाइक सवार बदमाश लूट के इरादे से अटलबंद थाना इलाके में पुराने डाक खाने के पास पन्ना लाल अजय कुमार की दुकान में घुसे, जिसके बाद बदमाशों ने दुकान मालिक अजय कुमार से दुकान की तिजोरी की चाबी मांगी। लेकिन अजय ने बदमाशों को चाबी नहीं दी। इस दौरान बदमाशों और अजय की काफी देर तक कहासुनी होती रही। दो बदमाशों के पास देसी कट्टा था, जिसे दिखाकर वह बार-बार दुकान मालिक को डराते धमकाते रहे। घटना के समय दुकान के अंदर दो महिला ग्राहक भी थीं। तभी एक बदमाश ने अजय के पैर में कट्टे से गोली मार दी, जिसके बाद वह वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन आसपास के व्यापारी इकट्ठे हो गए, चारों बदमाश एक ही बाइक से थे। तीन बदमाश तो बाइक पर बैठ गए, लेकिन चौथा बदमाश बाइक पर नहीं बैठ पाया। इससे पहले की चौथा बदमाश बाइक से भागता, व्यापारियों ने उसे घेर लिया। बदमाश व्यापारियों को कट्टा दिखाकर डराता रहा। व्यापारियों ने बदमाश पर स्टूल और डंबल फैंक कर मारा तभी बदमाश सड़क पर गिर गया और उसे वहीं पकड़ लिया गया।

व्यापारियों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर डाली और पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद से व्यापारियों में काफी रोष था। व्यापारियों द्बारा धरना प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को आश्वाशन दिया कि वह तीन दिन के अंदर बदमाशों को पकड़ लेंगे, जिसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया। कल फिर से सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर एसपी मृदुल कच्छावा को ज्ञापन दिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। DST टीम को सूचना मिली कि आरोपी चिकसाना थाना इलाके में छुपे हुए हैं। उसके बाद DST टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपियों पर फायर किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगी है, जिन्हें आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया है।

महानिदेशक पुलिस ने दी भरतपुर पुलिस को दो बदमाशों को पकड़ने पर बधाई
भरतपुर डीएसटी टीम के पुलिसकर्मियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली खाने के बाद भी बदमाशों को हथियारों के साथ धर दबोचा है। शौर्य पूर्ण कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत होंगे। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया, भरतपुर के सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर फरार तीन बदमाशों में से दो बदमाश गिरफ्तार हुआ है। इनमें राजू उर्फ राजकुमार पुत्र पंजाबी कोली उम्र 21 वर्ष निवासी नगला महारू थाना मांट मथुरा तथा उपेंद्र उर्फ कलुआ पुत्र लखन सिंह उर्फ लक्खो धीमर उम्र 28 साल निवासी निवासी नगला महारू थाना मांट मथुरा को गिरफ्तार किया है।


थाना अटलबंध पुलिस की सूचना पर डीएसटी टीम ने दबिश दी थी। पुलिस से घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की थी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। एक बदमाश अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed