{"_id":"6608331b69827e5093068fc8","slug":"bharatpur-thieves-took-away-goods-from-an-abandoned-house-in-mathura-gate-in-broad-daylight-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: मथुरा गेट में दिनदहाड़े सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवर नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: मथुरा गेट में दिनदहाड़े सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवर नकदी पर किया हाथ साफ
Sat, 30 Mar 2024 09:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:13 PM IST
सार
मथुरा गेट थाना इलाके में शातिर चोर एक मकान से जेवर और नकदी सहित 4 लाख 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक सूने पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर सोने के जेवर और नकदी सहित 4 लाख 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक घर आये तो उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मकान मालिक केहरी सिंह ने बताया कि उसका मकान बसंत बिहार सेक्टर 9 में स्थित है। वह आज अपनी ड्यूटी पर गया था। केहरी की पत्नी उपमा जनाना अस्पताल में तैनात है। वह बसंत बिहार सेक्टर-1 में अपने पिता चरण सिंह के पास गई थी। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। जब उपमा शाम 4 बजे घर पहुंची तो, घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो घर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी।
विज्ञापन
उसके बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। केहरी तुरंत घर पहुंचा। जब घर का सामान चेक किया तो, 3 सोने की अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, 60 हजार रुपए नकद गायब थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन