फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur PTI teacher reached school with sick child officials did not give leave Education Officer sent home

Bharatpur: बीमार बच्चे के साथ स्कूल पहुंची टीचर, अधिकारियों ने नहीं दी छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने भेजा घर

Sat, 02 Sep 2023 08:11 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 02 Sep 2023 08:11 AM IST
सार

भरतपुर में अधिकारियों का निर्दयी रवैया सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महीला पीटीआई टीचर अपने बीमार बच्चे के साथ स्कूल पहुंची, लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी नहीं दी। वहीं इस बात का जिला शिक्षा अधिकारी को पता चला, तब वह महीला घर जा सकी।

विज्ञापन
Bharatpur PTI teacher reached school with sick child officials did not give leave Education Officer sent home
अपने बीमार बच्चे को लेकर स्कूल पहुंची PTI टीचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कई टीचर की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें से वैर की रहने वाली PTI पूनम अपने बच्चे के साथ स्कूल के बच्चों की टीम लेकर पहुंची। पूनम का कहना था कि उनका बच्चा बीमार है, इसलिए उन्होंने प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। इसलिए वह अपने बच्चे को साथ लेकर प्रतियोगिता में पहुंची हैं।

विज्ञापन


PTI महिला टीचर पूनम ने बताया कि वह वैर के गांव ऊनापुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय PTI टीचर के पद पर तैनात हैं। टीचर ने कहा कि मेरा बच्चा बीमार है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों से छुट्टी मांगी थी, लेकिन मुझे छुट्टी नहीं मिली। मेरे बच्चे को सुबह से दो-तीन बार उल्टियां हो चुकी हैं। उसे अकेला नहीं छोड़ सकती थी। पति पुलिस में कांस्टेबल हैं, जिनकी पोस्टिंग सवाईमाधोपुर है इसलिए घर पर कोई नहीं है। इस कारण बच्चे को साथ लाना पड़ा। गर्मी और उमस ज्यादा होने के कारण अब बच्चे को परेशानी हो रही है। हालांकि जब से बात की गई तो उस समय जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल ने महिला टीचर से उसकी समस्या पूछी और महिला टीचर को प्रतियोगिता से छुट्टी पर भेज दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल ने बताया कि राज्य सरकार की पहल के चलते राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल आयोजित हो रहे हैं। जहां तक PTI महिला टीचर के बच्चे की बीमार होने का सवाल है, तो महिला टीचर को छुट्टी दे देंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed