{"_id":"661208dd2370194bd3040197","slug":"bharatpur-news-yogi-adityanath-will-hold-a-meeting-in-bharatpur-today-25-000-people-are-expected-to-gather-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: योगी आदित्यनाथ आज भरतपुर में करेंगे जनसभा, 25 हजार लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: योगी आदित्यनाथ आज भरतपुर में करेंगे जनसभा, 25 हजार लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद
Sun, 07 Apr 2024 08:15 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:15 AM IST
सार
योगी आदित्यनाथ का आज भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में जनसभा करने भरतपुर पहुंच रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले में होने वाली इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभा 9 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सैनी और जवाहरसिंह बेडम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले चरण के चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है। आज भरतपुर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में सभा करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि वैर-भुसावर विधानसभा के हलैना इलाके में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा होगी। सभा 9 बजे से शुरू होगी। सभा में लगभग 25 हजार लोगों के इकट्ठे होने की उम्मीद है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
लोकसभा प्रभारी का कहना है कि आने वाले दिनों में भरतपुर में भाजपा एक बड़ा रोड शो करने वाली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे। भरतपुर लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम ने कहा कि योगी जी की रैली के लिए भरतपुर जिले की प्रत्येक विधानसभा के विधायक को ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभा स्थल लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन