फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Woman sitting on dharna by placing a cot on the road in the afternoon

Bharatpur News: भरी दोपहरी सड़क पर खाट डालकर धरने पर बैठी महिला, इंसाफ के लिए लगाई गुहार, जानें मामला

Sat, 25 May 2024 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 May 2024 09:31 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि मैंने अपने पति की हत्या के इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काटे लेकिन, किसी ने कुछ सुनवाई नहीं की। दोपहर दो बजे धरने पर बैठी महिला ASI प्रवीण की समझाइश के बाद शाम चार बजे धरने से उठी।

विज्ञापन
Bharatpur News: Woman sitting on dharna by placing a cot on the road in the afternoon
धरने पर बैठी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके के बासन गेट रोड पर एक महिला भरी दोपहरी में सड़क पर खाट डालकर धरने पर बैठ गई। महिला की मांग है कि मेरे पति के हत्यारों और दोषी पुलिसकर्मियों को जेल में डालो। महिला के पति का शव सुजान गंगा नहर में मिला था, जिसे सुसाइड बताया गया था।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसके पति को उसके ससुराल वालों ने जान से मारा है। उसके बाद मेरे पति का शव सुजान गंगा नहर में फेंक दिया। महिला पायल ने बताया कि मेरे जेठ विनोद पालीवाल और उनके बेटे सचिन पालीवाल ने मेरे पति दीपक की जहर देकर हत्या कर दी। उसके बाद उनका शव उन्होंने सुजान गंगा नहर में फेंक दिया। इसमें मेरे ससुर, मेरी सास मीना और जेठ की पत्नी मंजू ने उनका साथ दिया था। मेरे पति 20 अक्टूबर को घर से लापता हुए थे। इस दौरान मेरे ससुराल वालों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश नहीं की। मैंने अपने पति के बारे में उनसे पूछा तो, उन्होंने मेरे से कहा कि वह दुकान का माल लेने के लिए गए हैं। 22 अक्टूबर को ख़बर मिली कि मेरे पति का शव सुजान गंगा नहर में मिला है।
विज्ञापन


मेरे ससुराल वालों ने मेरे पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया और बिना रिश्तेदारों को घटना की सूचना दिए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मेरे पति और ससुराल वालों में प्रॉपर्टी के हिस्सा बांट को लेकर विवाद चल रहा था। अब मेरे ससुराल वाले मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह चाहते हैं कि मैं अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली जाऊं, जिससे वह मेरे पति के हिस्से की प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मैंने अपने पति की हत्या के इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काटे लेकिन, किसी ने कुछ सुनवाई नहीं की। मेरे ससुराल वाले मेरे पति को कई तरह की दवाएं खिलाते थे। जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाए और उनके हिस्से के प्रॉपर्टी मेरे जेठ और उनके लड़के के नाम हो जाए। अब मैं अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए धरने पर बैठी हूं। दोपहर 2 बजे धरने पर बैठी महिला के धरने की सूचना पर 4 बजे कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI प्रवीण की समझाइश के बाद महिला धरने से उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed