{"_id":"66360ec5533efd5b5a03a401","slug":"bharatpur-news-villagers-took-cid-team-hostage-and-beat-them-up-in-pathena-village-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: पथेना गांव पहुंची CID टीम को ग्रामीणों ने घेरा, बंधक बनाकर की मारपीट, पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: पथेना गांव पहुंची CID टीम को ग्रामीणों ने घेरा, बंधक बनाकर की मारपीट, पुलिस ने कराया मुक्त
Sat, 04 May 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 May 2024 04:02 PM IST
सार
गांव वालों ने टीम को बंधक बनाकर मारपीट की। उनकी गाड़ी को भी जलाने का प्रयास किया गया। गांव वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को भी सीआईडी के अधिकारियों से छुड़ा लिया। घटना के बाद सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते सीआईडी टीम के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के भुसावर इलाके के पथेना गांव में भरतपुर की सीआईडी जोन स्पेशल टीम संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में गांव पहुंची। सभी अधिकारी सिविल ड्रेस में थे। टीम ने गांव से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ भी लिया। उसी दौरान गांव वालों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया। गांव वालों ने टीम को बंधक बनाकर मारपीट की। उनकी गाड़ी को भी जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर भुसावर थाना पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारियों को वहां से छुड़ाया। गांव वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को भी सीआईडी के अधिकारियों से छुड़ा लिया। घटना के बाद सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया। उनकी तरफ से भुसावर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
भुसावर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि भरतपुर जिले की सीआईडी स्पेशल जॉन के अधिकारी रूप नारायण मीणा के नेतृत्व में एक सब इंस्पेक्टर वह दो कांस्टेबल ड्राइवर सहित पथेना गांव पहुंचे थे। वहां किसी संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही थी। सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया था। इस दौरान गांव वालों ने सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारियों को घेर लिया और उनके उनको पड़कर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की गई। फिलहाल अधिकारी और कर्मचारियों का मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं सीआईडी के कर्मचारी राधे नेकी ने बताया कि गांव वालों ने हमें चारों तरफ से घेर लिया। उन्होंने कहा कि आप ऐसे किसी को नहीं ले जा सकते। उसके बाद लोहे के सरियों से हमारे साथ मारपीट की। हमारी जीप को भी जलाने का प्रयास किया। हमने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमें ग्रामीणों से मुक्त कराया।