फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Vehicle stand workers beat up a bike rider with sticks

Bharatpur News: वाहन स्टैंड कर्मियों ने बाइक सवार को डंडों से पीटा, धूप से बचने के लिए रुका था पेड़ के नीचे

Tue, 06 Aug 2024 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

जनाना अस्पताल के वाहन स्टैंड के कर्मियों ने एक बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। युकव अपनी मां को अस्पताल छोड़ने के बाद तेज धूप के कारण पेड़ के नीचे रुक गया था, जिस पर स्टैंड कर्मियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Bharatpur News: Vehicle stand workers beat up a bike rider with sticks
युवकी से मारपीट करते स्टैंड कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित जनाना अस्पताल के वाहन स्टैंड पर काम करने वाले लोगों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक के नाक हाथ और शरीर में कई जगह चोट आई है। इस झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित युवक ने मथुरा गेट थाने में पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। इसके अलावा एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वाहन स्टैंड पर काम करने वाले लोग एक पुलिस कांस्टेबल के साथ बहस कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के अनाह गेट के रहने वाले युवक विशाल (25) ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर जनाना अस्पताल गया था। मां को जनाना अस्पताल छोड़ने के बाद उसे अपने काम पर जाना था। उसने अपनी मां को अस्पताल छोड़ा और ज्यादा धूप होने के कारण कुछ देर के वाहन स्टैंड के पास एक पेड़ के नीचे रुक गया। तभी वहां स्टैंड पर काम करने वाले तीन युवक पहुंचे और विशाल को बाइक हटाने के लिए कहा। विशाल ने कहा की धूप की वजह से मैं यहां कुछ देर के लिए रुका हूं, इतने स्टैंड पर काम करने वाले युवक विशाल से गालियां देने लगे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसमें से एक युवक ने लाठियों से उसे पीटना शुरू कर दिया। बाकी दोनों युवकों ने भी बेल्ट निकाल ली। तीनों युवकों ने विशाल को बुरी तरह पीटा। जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट आई हैं। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने झगड़े का वीडियो बना लिया। झगड़े के बाद विशाल ने मथुरा गेट थाने में तीनों युवकों के साथ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें स्टैंड पर काम करने वाला एक व्यक्ति पुलिसकर्मी से बहस कर रहा है। घटना के बाद आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने बताया कि स्टैंड पर काम करने वाले लोग हर किसी व्यक्ति से दादागीरी करते हैं। वह अपने पास लाठी डंडे रखते हैं, जिससे वह किसी की भी पिटाई करने के लिए उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed