फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Two miscreants riding a bike shot a young man

Bharatpur News: रोड पर खड़े युवक पर जानलेवा हमला, मुंह पर कपड़ा बांध के आए बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग

Sat, 12 Oct 2024 07:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

युवक ने जिस जगह गोली लगना बताया उस जगह पुलिस गई वहां खून के निशान नहीं थे। मामला संदिग्ध लग रहा है। घायल युवक भी कोई जानकारी नहीं दे रहा।

विज्ञापन
Bharatpur News: Two miscreants riding a bike shot a young man
घायल को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर रेंज के डींग जिले के नगर थाना इलाके में मुंह पर कपड़ा बांध के आए दो बाइक सवार बदमाशों ने ने एक व्यक्ति के गोली मार दी। व्यक्ति के पेट के नीचे गोली लगी है। घायल व्यक्ति का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। वह सड़क के किनारे खड़ा था। तभी अचानक दो युवक बाइक से आये और गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घायल युवक रामजीत (25) निवासी खेड़ली गुर्जर थाना हलैना ने बताया कि वह किसी काम से नगर कस्बे में आया था। दोपहर 12 बजे वह जाटौली गांव जाने वाले रोड पर खड़ा था। अचानक से वहां दो बाइक सवार युवक आये उनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। आते ही उन्होंने हथियार निकाला और सीधे मेरे ऊपर फायर कर दिया। युवक के पेट के नीचे गोली लगी है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है।
विज्ञापन


नगर थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर अस्पताल में किसी घायल युवक ले जाया गया है। जिसके पेट के नीचे गोली लगी है। युवक ने जिस जगह गोली लगना बताया उस जगह पुलिस गई वहां खून के निशान नहीं थे। मामला संदिग्ध लग रहा है। घायल युवक भी कोई जानकारी नहीं दे रहा। घायल हुए युवक को भरतपुर संभाग के सबसे बड़े जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed