फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Three youths attacked a person in a dispute over bananas

Bharatpur News: केले को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पिस्टल छीनने की कोशिश

Mon, 28 Oct 2024 07:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मान सिंह सर्किल पर सोमवार को एक व्यक्ति, दीनदयाल सिंह, पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। घटना का कारण दो दिन पहले बंदरों को केले डालने को लेकर हुआ मामूली विवाद था। हमलावरों ने पीड़ित की लाइसेंसी पिस्टल छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
Bharatpur News: Three youths attacked a person in a dispute over bananas
घटना को बाद घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मान सिंह सर्किल पर सोमवार को एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना का कारण दो दिन पहले हुआ एक मामूली विवाद था, जो बंदरों को केले डालने से शुरू हुआ था। हमले के दौरान हमलावरों ने पीड़ित की लाइसेंसी पिस्टल छीनने की कोशिश की, परंतु सफल नहीं हो सके। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल व्यक्ति का इलाज जिला आरबीएम अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


पीड़ित दीनदयाल सिंह, जो नई मंडी निवासी हैं, ने बताया कि उनकी शंकर इंडस्ट्रीज नामक तेल मिल है, जो रीको एरिया में स्थित है। मिल के सामने अक्सर डब्बू और लोकेंद्र नामक युवक बंदरों को केले डालते थे, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। इसी बात पर दो दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें डब्बू और लोकेंद्र ने उन्हें धमकी दी थी कि वे इसका अंजाम भुगतेंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को जब दीनदयाल कोर्ट के काम से घर लौट रहे थे, तभी मान सिंह सर्किल के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे हमलावर छीनने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नाकाम रहे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मथुरा गेट थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और डीएसटी टीम मौके पर पहुंची और घायल दीनदयाल को तत्काल जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा गेट थाना प्रभारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दीनदयाल और आरोपियों के बीच केले डालने को लेकर विवाद हुआ था। हमलावरों की पहचान लोकेंद्र, डब्बू और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed