फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Three people got electrocuted due to falling of an electric pole, one person died

Bharatpur News: बिजली का पोल गिरा, तीन लोग करंट से झुलसे, एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 10 Aug 2024 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Aug 2024 09:29 PM IST
सार

डीग जिले के मुढ़ौती गांव में शनिवार को एक जर्जर पोल गिरने से तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 35 वर्षीय कलुआ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मान सिंह (25) और जगत (15) का इलाज गंभीर हालत में जारी है।

विज्ञापन
Bharatpur News: Three people got electrocuted due to falling of an electric pole, one person died
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के मुढ़ौती गांव में शनिवार को एक जर्जर पोल अचानक गिर गया। इस पोल के नीचे कई लोग आ गए। पोल से जा रहे बिजली के तार के कारण तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीण तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दोनों का इलाज जारी है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


गांव की जाटव बस्ती में एक जर्जर पोल था। इसके ऊपर से 11 हजार केवी की लाइन जा रही थी। शनिवार को करीब चार बजे तीन लोग पोल के पास से निकल रहे थे। तभी अचानक पोल गिर गया और तीनों लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। घटना को देख मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सभी को तुरंत नगर के अस्पताल लेकर जाया गया। यहां कलुआ (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मान सिंह (25) और जगत (15) का इलाज नगर अस्पताल में जारी है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कलुआ के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed