फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Three died due to suffocation while cleaning the safety tank

Bharatpur: एक-दूसरे को बचाने में सेफ्टी टैंक में फंसे पांच लोग, ग्रामीणों ने जेसीबी से निकाला बाहर, तीन की मौत

Thu, 30 May 2024 10:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 May 2024 10:37 AM IST
सार

सेफ्टी टैंक की सफाई में एक के बाद एक धंसते चले गए पांच लोग। गांव के लोगों ने जेसीबी से पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bharatpur News: Three died due to suffocation while cleaning the safety tank
आकाश, करण और भोलू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के लखनपुर थाना इलाके के एक सेफ्टी टैंक साफ करते समय दो व्यक्ति टैंक में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए टैंक का मालिक भी टैंक में कूद गया। सेफ्टी टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण तीनों दम घुटने से मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दिनेश हरिजन ने बताया कि श्याम 42 साल, दिनेश 26 साल, आकाश 25 साल, करण 22 साल निवासी मई गांव सेफ्टी टैंक खाली करने के लिए गए थे। नगला मई के रहने वाले इंदर के घर का सेफ्टी टैंक खाली होना था। चारों ने टैंक के ऊपर से पत्थर हटाने के बाद 4 से 5 बाल्टी पानी निकाला। उसके बाद आकाश नशेनी लगाकर टैंक में उतर गया। टैंक के अंदर बन रही गैस के कारण वह टैंक के अंदर फंस गया। उसे बचाने के लिए करण टैंक के अंदर कूद गया। करण भी टैंक के अंदर धंसता चला गया। उसके बाद मकान मालिक इंदर आकाश और करण को बचाने के लिए टैंक के अंदर गया और वो भी टैंक के अंदर धंस गया। तीनों ने शोर मचाया। तब इंदर का पड़ोसी भोलू मौके पर पहुंचा। वो भी टैंक के अंदर धंस गया। उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी नरेश भी टैंक में कूद गया। वो भी टैंक में धंस गया। 
विज्ञापन


इंदर के परिजन शोर मचाने लगे। तब गांव के लोग तुरंत इंदर के घर पहुंचे। गांव में इंदर के घर के पास एक जेसीबी खड़ी थी। ग्रामीण जेसीबी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और सेफ्टी टैंक के बगल से एक गड्डा खोदकर सभी को बाहर निकाला। सभी को आरबीएम लाया गया, जहां मामा आकाश और उसका भांजा करण सहित भोलू की मौत हो गई। वहीं नरेश, इंदर घायल हैं। उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टैंक 30 फुट गहरा था। घटना की सूचना मिलने पर लखनपुर थाना पुलिस गांव पहुंची। उसके बाद जिला आरबीएम अस्पताल पहुंची है। वहां पर तीनों मृतकों के परिजन पहुंचे और उनके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed