Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: The main accused who did the recce in the murder conspiracy has been arrested

Bharatpur: हत्या की साजिश में रेकी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए रखा था महिला का भेष

Fri, 19 Jul 2024 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Jul 2024 09:31 PM IST
सार

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि जेल से हत्या की साजिश रचने के प्रकरण में रेकी करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित हथैनी को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कंजौली लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है। ये पुलिस से बचने के लिए महिला का भेष रखकर एक जगह रह रहा था।
 

विज्ञापन
Bharatpur News: The main accused who did the recce in the murder conspiracy has been arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर पुलिस ने महिला के भेष में रह रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक कुलदीप के साथियों की हत्या के लिए उनकी रेकी करने का मुख्य आरोपी है। पुलिस हत्या की साजिश बना रहे 11 बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कृपाल गैंग के कुछ बदमाश अजमेर सिक्योरिटी जेल से कुलदीप के साथियों की हत्या करने की साजिश बना रहे थे। पुलिस को जैसे ही इस साजिश का पता लगा तभी पुलिस ने एक के बाद 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 11 में से तीन आरोपियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया गया था। इस साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित सिनसिनवार निवासी हथैनी थाना चिकसाना हाल निवासी रंजीत नगर थाना कोतवाली फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को कंजौली लाइन से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि हाल ही में गैंगस्टर के खिलाफ के कार्रवाई की गई थी। जेल से हत्या की साजिश रचने के प्रकरण में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ लोग रेकी करने में शामिल थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कुछ ऐसे लोग जिन्हें अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया था। रेकी करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित हथैनी को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कंजौली लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की जल्द ही हिस्ट्रीशीट सम्बंधित थाने में खोली जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिला का भेष रखकर एक जगह रह रहा था। कोतवाली था पुलिस और DST टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed