{"_id":"662e1c66c58d62c9600b334f","slug":"bharatpur-news-stones-pelted-at-police-who-went-to-catch-cyber-thugs-3-policemen-injured-thugs-absconding-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, आरोपी ठग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, आरोपी ठग फरार
Sun, 28 Apr 2024 03:22 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:22 PM IST
सार
मेवात इलाके में साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने अब तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके के चनियाकला गांव में साइबर ठगों को पकड़ने गए कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। घटना में एक पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 3 लोगों को राउंडअप भी किया है। पुलिस ने एक ठग को हिरासत में भी ले लिया था लेकिन ग्रामीणों ने पथराव कर ठग को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर ठग काढ़ा, इदरीश और इत्तर अपने घर आए हुए हैं। सूचना पर तीन गाड़ियों में पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे और काढ़ा नाम के साइबर ठग को मौके से पकड़ लिया लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से निकलने लगी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। ग्रामीण पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी की चाबी भी निकलकर ले गए। घटना की सूचना जैसे ही पहाड़ी थाना सीओ गिर्राज मीणा को लगी तो वे पुलिस के जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को वहां से भगाया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को राउंडअप कर लिया है। तीनों साइबर ठग मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन