फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Shopkeeper dies in a dispute over the money for chowmein

Bharatpur News: चाऊमीन के पैसों को लेकर विवाद में दुकानदार की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Thu, 10 Oct 2024 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Oct 2024 02:56 PM IST
सार

चाऊमीन के पैसों को लेकर हुए झगड़े में दुकानदार और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई का इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
Bharatpur News: Shopkeeper dies in a dispute over the money for chowmein
घटना के बाद जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर गहनौली मोड़ पुलिस थाना क्षेत्र स्थित गांव खानवां में चाऊमीन के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दुकानदार के ऊपर दूसरे पक्ष के 12 से अधिक लोगों ने लाठी, डंडे, सरिया और फरसा से धावा बोल दिया। इतने में दुकानदार पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए और एक दूसरे पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया। इस विवाद में दुकानदार और उसका छोटा भाई गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल छोटे भाई का उपचार जारी है।

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात धौलपुर-भरतपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों से समझाइश कर जाम खुलवाया..गांव में शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत के ले लिया है।
विज्ञापन


घायल रामगोपाल ने बताया कि मैं खानवा बस स्टैंड के पास चाउमीन की ठेली लगाता हूं। बुधवार रात 8 बजे के आसपास की बात है मेरा बड़ा भाई जीतेंद्र पुत्र रघुनाथ सिंह ठेली पर था। उस समय गांव का ही भम्मू के बेटा चाउमीन लेने के लिए आया था। जीतेंद्र ने लड़के से चाउमीन के पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद भम्मू का बेटा ठेली से चला गया। थोड़ी देर में पाने साथ 10 से 12 लोगो को साथ लाता है जो लाठी डंडे,सरिया के साथ फरसा से लैश थे जिन्होंने आते ही जीतेंद्र पर हमला कर दिया.चीख पुकार सुनकर में भईया को बचाने दौड़ा तो मुझ पर भी हमला कर दिया.इतने में हमारे परिजन और एकत्रित हो गए.तब वह हमें अधमरा छोड़कर भाग गए। मुझे और भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जंहा भईया जीतेंद्र की मौत हो गई और मेरा आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गहनौली थाना मोड पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को देखते हुए उच्चैन सीओ अनिल डोरिया भी मौके कर पहुंचकर रुदावल और उच्चैन थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।


गुस्साए परिजनों ने देर रात्रि को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भरतपुर - धौलपुर मार्ग को जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से समझाइश कि और आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी। उसके बाद मृतक के परिजन सहमत हुए और जाम खोल दिया। भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर ने बताया कि मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को 72 घंटे का टाइम दिया है अगर इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो नेशनल हाईवे सहित उच्च अधिकारियों के यहां पर तालाबंदी और रोड जाम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की समझाइए इसके बाद परिजारों ने पोस्टमार्टम करवा लिया है और मृतक के सब को लेकर गांव के लिए रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed