फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Police announced a reward of 25 paise on the criminal, an atmosphere of panic among criminals

Bharatpur News : पुलिस ने खूंखार अपराधी पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया, अपराधियों में दहशत का माहौल

Sat, 16 Nov 2024 07:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 07:02 PM IST
सार

अपराधियों का मनोबल गिराने के लिए और जनता में उनके आतंक को समाप्त करने के लिए पुलिस ने अनोखा कदम उठाते हुए खूंखार अपराधी पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया है। पुलिस की इस सोच ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
Bharatpur News: Police announced a reward of 25 paise on the criminal, an atmosphere of panic among criminals
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने अपराधियों के मनोबल को गिराने और जनता में उनके आतंक को समाप्त करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने स्थानीय अपराधी खूबीराम जाट पर 25 पैसे का इनाम घोषित कर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। यह इनाम न केवल अपनी राशि की वजह से चर्चा में है, बल्कि इसके पीछे की सोच ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


48 वर्षीय खूबीराम जाट पर हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से हत्या के प्रयास का मामला इसी वर्ष दर्ज किया गया है। कई बार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हर बार फरार होने में कामयाब रहा। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय की सहमति से पुलिस अधीक्षक ने 25 पैसे के इनाम की घोषणा की। 
विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने स्पष्ट किया कि यह इनाम भले ही प्रतीकात्मक हो लेकिन इसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और उनके महिमा मंडन को रोकना है। इनाम घोषित करने वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का मानना है कि पुलिस का यह कदम अपराधियों को 'बाहुबली' कहकर महिमा मंडित करने की बजाय 'चवन्नी छाप' अपराधी के रूप में उनकी छवि बनाने का एक प्रयास है, जिससे उनके हौसले पस्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनोखी पहल से अपराधी अब अपराध करने से पहले हजार बार सोचेंगे। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी आरोपी के बारे में सूचना देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा और उसे 25 पैसे का इनाम दिया जाएगा। 

भरतपुर पुलिस की यह रणनीति एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि कभी-कभी साधारण उपायों से भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed