{"_id":"662fae1df3937a2d75095f69","slug":"bharatpur-news-people-protested-against-those-who-broke-the-statue-of-goddess-parvati-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मां पार्वती की प्रतिमा; गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मां पार्वती की प्रतिमा; गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 29 Apr 2024 07:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:56 PM IST
सार
मूर्ति खंडित का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मंदिर में पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के नगर थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा तोड़ दी। शाम के समय एक महिला जब पूजा करने आई तो, उसने प्रतिमा टूटी देखी। उसने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और रोष जताने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के सरोवर के पास एक शिव परिवार स्थापित है। उसके आगे वन बिहारी खोड़की प्राचीन मंदिर है। लोग सरोवर के पास स्थापित शिव परिवार की पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। शाम के समय एक महिला जब पूजा करने गई तो, वहां माता पार्वती जी की प्रतिमा खंडित थी। किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा का सिर तोड़ दिया था।
विज्ञापन
महिला ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मूर्ति खंडित का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से समझाइश कर रही है।
विज्ञापन