फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Miscreants broke into a liquor shop and broke the cameras

Bharatpur News: तलब लगी तो बदमाशों ने शराब की दुकान में लगा दी सेंध, तोड़ दिए कैमरे, लाखों का माल चोरी

Mon, 21 Oct 2024 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के हंतरा गांव में स्थित एक शराब की दुकान में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी हो गई। बदमाशों ने रविवार रात दुकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये की शराब चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Bharatpur News: Miscreants broke into a liquor shop and broke the cameras
कैमरे में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरों को जब शराब की हुड़क लगी तो उन्होंने शराब की दुकान पर धाबा बोल दिया। बदमाश दुकान के ताले तोड़कर शराब चोरी कर ले गए। चोरी करते की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस शराब की दुकान से एक महीने के अंदर दो बार चोरी हो गई। बदमाश करीब एक लख रुपये की शराब निकाल कर ले गए।

विज्ञापन


मामला भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव हंतरा का है। शराब के शौकीनों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की शराब चोरी कर ली। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दुकान के ताले तोड़ते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं चोर वारदात छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसी शराब की दुकान में एक महीने में यह दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। घटना के बाद पीड़ित दुकान मालिक ने लखनपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हंतरा थाना लखनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र घनश्याम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़ित की गांव हंतरा  स्थित शराब की दुकान है। रविवार रात करीब एक बजे उसकी शराब की दुकान पर 4-5 अज्ञात व्यक्ति आए और दुकान का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये की शराब चुरा ले गए। जब दुकान के सेल्समैन करतार एवं सत्यभान सुबह दुकान पर पहुंचे। तो चोरी की वारदात का पता चला। जिसके बाद पीड़ित दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तो पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोरों के सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान में 17 सितंबर को भी चोरी की वारदात हो चुकी है। यहां चोर 60 हजार रुपये नकद एवं 50 हजार रुपये की शराब चोरी कर ले गए थे, लेकिन उस चोर की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed