{"_id":"66e2e1e67ffa3035f0023ae7","slug":"bharatpur-news-messages-sent-to-officials-by-creating-fake-id-in-the-name-of-district-collector-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: \"आप कैसे हैं और इस समय कहां हैं\", जिला कलेक्टर का ये मैसेज देख अधिकारियों में हड़कंप, क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: "आप कैसे हैं और इस समय कहां हैं", जिला कलेक्टर का ये मैसेज देख अधिकारियों में हड़कंप, क्या है मामला
Thu, 12 Sep 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 12 Sep 2024 06:13 PM IST
सार
भरतपुर में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर श्रीलंका के नंबर से साथी अधिकारियों को संदिग्ध मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। कलेक्टर को जैसे ही इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी
विज्ञापन
जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर-श्रीलंका के नंबर से जिला कलेक्टर का फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर साथी अधिकारियों को मैसेज करने का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर के संज्ञान में जैसे ही मामला आया तो उन्होंने तुरंत ही जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इसके अलावा अन्य साथी अधिकारियों को सूचित किया है कि अगर मेरे नाम से ऐसा कोई मैसेज आता है तो सीधे साइबर सेल को अवगत कराएं। शिकायत के बाद साइबर सेल नंबर की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव के नाम से व्हाट्सएप पर 94757911226 मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाकर फोटो लगाया है। साथी विभागीय अधिकारियों को मैसेज किए गए हैं, जब अनजान नंबर से अधिकारियों के पास मैसेज गए तो उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत कराया। मैसेज में अधिकांश तौर पर यही लिखा गया है कि "आप कैसे हैं और आप इस समय कहां हैं" इस बात की जानकारी जिला कलेक्टर को जैसे ही हुई तो उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को लिखित में शिकायत दी। जिला कलेक्टर ने अन्य अधिकारियों को सूचित करते हुए कहा है कि मेरे नाम से इस प्रकार का कोई आगे से मैसेज आता है तो उसकी शिकायत तुरंत साइबर सेल पर करें।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला कलेक्टर की ओर से शिकायत दी गई है। जिस नंबर से मैसेज किए गए हैं, उस नंबर की जांच की जा रही है। हालांकि ये नंबर श्रीलंका का है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा ये मैसेज कहां से किए गए हैं और किसने किए हैं
हालांकि इस प्रकार हरकतें डीग जिले के मेवात क्षेत्र के साइबर ठगों के द्वारा की जाती हैं। इनके द्वारा कई किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति, खिलाड़ी, अभिनेता, राजनेता के साथ आईएएस और आईपीएस के नाम से फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की जाती है।