{"_id":"65ddf2a477caddd5320f2d84","slug":"bharatpur-news-man-dies-due-to-wrong-injection-in-deeng-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: दाद की दवा लेने गए व्यक्ति को लगा दिया इंजेक्शन, घर आते ही हो गई मौत, क्लीनिक छोड़ डॉक्टर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: दाद की दवा लेने गए व्यक्ति को लगा दिया इंजेक्शन, घर आते ही हो गई मौत, क्लीनिक छोड़ डॉक्टर फरार
Tue, 27 Feb 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:03 PM IST
सार
परिजनों झोलाछाप डॉक्टर भगवान सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रंजीत को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिस वजह से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
डींग जिले के कामां थाना इलाके में इंजेक्शन लगवाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ झोलाछाप डॉक्टर के पास गर्दन में हुए दाद की दवा लेने गया था। डॉक्टर ने व्यक्ति के इंजेक्शन लगाया। उसके बाद व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर आ गया। घर आते ही वह बेहोश हो गया। व्यक्ति की पत्नी उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बलवीर ने बताया कि मेरा बड़ा भाई रंजीत उम्र 34 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी घर के पास ही एक डॉक्टर के पास दवा लेने गया था। रंजीत के साथ उसकी पत्नी सोनिया भी गई थी। रंजीत की गर्दन के पीछे खुजली हो रही थी। घर से 100 मीटर की दूरी पर डॉक्टर भगवान सिंह का क्लीनिक है। रंजीत ने डॉक्टर भगवान सिंह को अपनी समस्या के बारे में बताया। डॉक्टर ने रंजीत के एक इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद दोनों घर आ गए। घर आते ही अचानक रंजीत बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर भगवान सिंह ने रंजीत को गलत इंजेक्शन लगा दिया। गलत इंजेक्शन की वजह से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
फिलहाल रंजीत के परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। रंजीत के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कामां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची है। रंजीत की मौत की खबर सुनने के बाद झोलाछाप अपने क्लीनिक से फरार हो गया है।