फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Liquor contractor used to sell liquor from home, police seized the stock

Bharatpur News: ठेकेदार घर से बेचता था शराब, पुलिस ने छापा मारकर 2 लाख 25 हजार का स्टॉक जब्त किया

Sun, 26 Jan 2025 04:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Jan 2025 04:12 PM IST
सार

मथुरा गेट थाना पुलिस ने ड्राई-डे पर अवैध शराब बेचने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खटीक मोहल्ला स्थित रॉकी कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान में अलग-अलग ब्रांड की करीब 2.25 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
Bharatpur News: Liquor contractor used to sell liquor from home, police seized the stock
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गेट थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी ने ड्राई-डे को देखते हुए घर पर शराब का स्टॉक किया हुआ था। कुल शराब 2 लाख 25 हजार की शराब थी। मथुरा गेट थाना पुलिस को गश्त के दौरान अवैध शराब माफिया के खिलाफ सूचना मिली थी। आरोपी का शराब का ठेका भी है। दुकान के साथ वह घर से भी शराब बेचता है।

विज्ञापन


सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया की 25 जनवरी को मथुरा गेट थाना पुलिस द्वारा दी जा रही गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की चर्च के पास खटीक मोहल्ले में रॉकी कबाड़ी वाले की दुकान में काफी शराब राखी हुई है। पुलिस का जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। दुकान पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया। जिसके बाद पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो, उसकी दुकान में काफी शराब की पेटियां रखी हुई थीं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने तुरंत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जब उसका नाम पूछा तो, उसने अपना नाम रॉकी निवासी खटीक मोहल्ला होना बताया। गोदाम में रखी हुई शराब को चेक किया तो, उसमें अलग-अलग ब्रांड की करीब 2 लाख 25 हजार की शराब रखी हुई थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सीओ सिटी पंकज यादव का कहना है कि यह एक दिन अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए क्योंकि यह महत्वपूर्ण दिन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed