फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Laborer dies after being crushed under loader in mining area

Bharatpur News: खनन क्षेत्र में मजदूर के ऊपर पलटा लोडर, क्रेन की मदद से आधे घंटे बाद निकाला गया, मौत

Tue, 27 Feb 2024 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Feb 2024 09:21 PM IST
सार

मजदूरों ने देवीराम को निकालने की कोशिश की लेकिन उसे निकाल नहीं पाए। बाद क्रेन और मशीनों की मदद से लोडर को हटाया गया और देवीराम को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Bharatpur News: Laborer dies after being crushed under loader in mining area
हादसे के बाद शवगृह लाया गया शव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति खनन क्षेत्र में फंसे ट्रक को निकाल रहा था। तभी अचानक लोडर पलट गया। उसके नीचे व्यक्ति दब गया। करीब आधे घंटे के बाद व्यक्ति को लोडर के नीचे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पहाड़ी थाना अधिकारी वनय सिंह ने बताया कि आरके प्लांट पर देवीराम (19) निवासी उटावर हरियाणा लोडर चलाने का काम करता था। अचानक एक ट्रक प्लांट पर फंस गया। उसे निकालने के लिए देवीराम गया। ट्रक को निकालते समय अचानक लोडर पलट गया और देवीराम उसके नीचे दब गया। वहां आसपास काम कर रहे मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने देवीराम को निकालने की कोशिश की लेकिन उसे निकाल नहीं पाए। बाद क्रेन और मशीनों की मदद से लोडर को हटाया गया और देवीराम को निकाला गया। देवीराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed