फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Four year old boy playing outside the house was crushed by police Bolero, died on the spot

Bharatpur News: घर के बाहर खेल रहे चार साल के बालक को पुलिस की बोलेरो ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Wed, 24 Apr 2024 12:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

घर के बाहर खेल रहे चार साल के बालक को पुलिस की 112 नंबर की बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Bharatpur News: Four year old boy playing outside the house was crushed by police Bolero, died on the spot
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में डीग जिले के कामा कस्बे में कल देर रात एक 4 वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था, तभी पुलिस की 112 नंबर की जीप ने बालक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साये परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया। गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसे में मृत बालक के मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका चार साल का भांजा कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था तभी पुलिस की 112 नंबर की अनियंत्रित बोलेरो बालक को कुचलती हुई निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की लेकिन चालक गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले गया। 
विज्ञापन


बालक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने कामा पहाड़ी रोड पर जाम लागा दिया, जिसकी सूचना पाकर कामा सर्कल पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और जाम खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि गाड़ी में चालक के अतिरिक्त अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन फिर भी गाड़ी नहीं रोकी गई। उनका यह भी कहना है कि गाड़ी चालक नशे में था।


कामा डीएसपी धर्मराज ने कहा है कि जिस पुलिस की गाड़ी ने बालक को कुचला है, वह किस थाने की है, हम उसकी जांच कर रहे हैं। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज कर मदद से गाड़ी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed