{"_id":"66a9158a9a26dc8403039f93","slug":"bharatpur-news-four-people-started-performing-tantric-rituals-by-removing-wood-from-the-burning-pyre-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: जलती चिता से लकड़ी हटाकर चार लोग करने लगे तांत्रिक क्रिया, व्यक्ति ने देखा तो चाकू लेकर दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: जलती चिता से लकड़ी हटाकर चार लोग करने लगे तांत्रिक क्रिया, व्यक्ति ने देखा तो चाकू लेकर दौड़े
Tue, 30 Jul 2024 10:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:02 PM IST
सार
चारों तांत्रिकों ने विरोध करने वाले व्यक्ति को भी मारने का प्रयास किया। चारों तांत्रिक व्यक्ति के पीछे चाकू लेकर दौड़ने लगे। तभी आसपास के लोगों ने व्यक्ति को बचाया और एक तांत्रिक को दबोच लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद चिता के इकट्ठा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में जलती चिता पर तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया। जैसे ही चारों तांत्रिकों को एक व्यक्ति ने देखा तो वो चिता के पास पहुंचा। व्यक्ति देखकर चारों तांत्रिक व्यक्ति के पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़े। व्यक्ति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों का आता देख चारों तांत्रिक वहां से भागने लगे लेकिन, एक तांत्रिक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
रूपवास के रामनगर इलाके के रहने वाले लक्ष्मण ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि 28 जुलाई को मेरे छोटे भाई सुंदर का सिलिकोसिस से निधन हो गया था। उसके शव का अंतिम संस्कार पहाड़पुर गांव के श्मशान में किया गया। गांव के लोग सुंदर के शव का अंतिम संस्कार करके अपने घर चले आए, लेकिन सुंदर का साला कैलाशी श्मसान के दूर एक पेड़ के नीचे बैठा रहा। कैलाशी ने दूर से देखा तो चार व्यक्ति सुंदर की चिता के पास पहुंचे।
विज्ञापन
उसमें से एक व्यक्ति का नाम भिक्को था। दूसरे व्यक्ति का नाम अरुण था, उनके साथ दो व्यक्ति और भी थे। वह सुंदर की चिता को उखाड़ रहे थे। उसके बाद वह मुर्गे की बलि देकर नींबू काटकर अगरबत्ती जलाकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। जब कैलाशी इन लोगों के पास पहुंचा तो चारों लोगों ने वहां रखी के मटकी तोड़ दी। जिसके बाद चाक़ू लेकर कैलाशी के पीछे दौड़ने लगे। कैलाशी वहां से शोर मचाते हुए वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
आसपास के खेतों में कुछ लोग काम कर रहे थे। वह तभी कैलाशी की तरफ भागे। तभी चारों तांत्रिक आसपास के लोगों को देखकर भागने लगे। आसपास काम कर रहे लोग चारों तांत्रिक के पीछे भागे। जिसमें से तीन तो फरार हो गए। एक तांत्रिक को आसपास के लोगों से मदद से पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह ने बताया कि चिता के पास खनुआ के कुछ लोग तांत्रिक विद्या कर रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति को गांव वालों ने पकड़ लिया। उन्होंने शिकायत दी है, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।