{"_id":"6641a44a5c91cdd9f50992a7","slug":"bharatpur-news-fire-broke-out-in-a-moving-pickup-due-to-short-circuit-warning-from-passersby-saved-lives-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: केबिन में शॉर्ट सर्किट के कारण चलती पिकअप में लगी आग, राहगीरों ने चेतावनी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: केबिन में शॉर्ट सर्किट के कारण चलती पिकअप में लगी आग, राहगीरों ने चेतावनी ने बचाई जान
Mon, 13 May 2024 10:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 10:55 AM IST
सार
सरसों की फसल बेचने मंडी जा रहे किसान की पिकअप के केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। रास्ते चलते लोगों ने पिकअप के नीचे से धुआं निकलते देखा तब किसान को इसका पता चला।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में एक चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। किसान अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए मंडी जा रहा था। राहगीरों ने पिकअप के नीचे से धुआं उठता हुआ देखा तो उन्होंने किसान को बताया, जिसके बाद ड्राइवर ने पिकअप से उतरकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बंडपुरा गांव का रहने वाला किसान रंजीत ठाकुर पिकअप में सरसों की फसल लोड करके रूपवास की सरसों मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह तहसील के पास पहुंचा तो राहगीरों ने पिकअप के नीचे से धुआं उठता देखकर तुरंत रंजीत को बताया। इसके बाद उसने तुरंत नीचे उतरकर वहां मौजूद लोगों की मदद से सरसों की बोरियां उतारीं और पिकअप में लगी आग को बुझाया। दरअसल केबिन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण पिकअप में आग लग गई थी।
विज्ञापन