{"_id":"6734b9e007adc88fd301e9d1","slug":"bharatpur-news-farmer-who-went-to-water-the-crop-died-due-to-electric-shock-body-remained-lying-in-the-field-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News : फसल को पानी देने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत, पूरी रात खेत में पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News : फसल को पानी देने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत, पूरी रात खेत में पड़ा रहा शव
Wed, 13 Nov 2024 08:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2024 08:08 PM IST
सार
जिले के सेतपुरा गांव में खेत में पानी देने गए युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई। जांच में पता चला है कि खेत मेंलगे बिजली के पिलर में अर्थिंग की कमी के चलते उसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के गहनौली थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय शिशुपाल फसल को पानी देने के लिए अपने खेत पर गया था लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि शिशुपाल रात का खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे खेत पर गया था। परिवार के सभी सदस्य ये सोचकर सो गए कि वह रात को लौट आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोगों ने देखा कि शिशुपाल घर पर नहीं है तो सभी ने उसे खोजते हुए खेत की तरफ रुख किया, जहां शिशुपाल खेत में बिजली के खंभे के पास मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि खेत में बिजली के पिलर में अर्थिंग की कमी के कारण उसमें करंट आ रहा था, जिससे शिशुपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही और खेतों में उचित सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करती है। परिजनों और गांववासियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जिला आरबीएम अस्पताल में गहनौली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन