फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Due to family dispute there was stone pelting and firing between two parties one person injured

Bharatpur News: पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में हुई पथराव और फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर घायल

Fri, 18 Oct 2024 03:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bharatpur News Due to family dispute there was stone pelting and firing between two parties one person injured
मनीष भान सिंह, पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में अटलबंद थाना क्षेत्र स्थित दाऊजी की हवेली के पास पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्ष भिड़ गए। विवाद में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। एक पक्ष का व्यक्ति पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची अटलबंध थाना पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। हालांकि, फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बंदूक लेकर खड़ा नजर आ रहा है, जिसमें गोली चलने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। जबकि पुलिस फायरिंग की बात को नकार रही है।
विज्ञापन




एक पक्ष की तरफ से घायल मनीष भान ने बताया कि उनके सगे ताऊजी उदयभान सिंह से दो दशक से पारिवारिक विवाद चल रहा रहा है। गुरुवार देर रात को ताऊजी का लड़का बृजभान ने करीब एक दर्जन लोगों के साथ आकर घर में धावा बोल दिया। उन्होंने कमरों के ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की गई। इसके अलावा वह लोग मकान के मुख्य द्वार का लॉक लगाकर हम लोगों को बंद कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हमारे ऊपर जमकर पथराव और फायरिंग कर दी। हम लोगों ने पीछे के दरवाजे से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अटलबंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पथराव में मेरे सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पथराव और फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोली चलने की आवाज आ रही है। लेकिन अटलबंद थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह का कहना है, फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। यह सिर्फ पत्थरों की आवाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed