{"_id":"66d6e50e82ac3d55b90efdf5","slug":"bharatpur-news-cow-smugglers-car-collided-while-trying-to-escape-from-police-four-injured-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: पुलिस से बचकर भागने में लोहे के एंगलों से टकराई गौ तस्करों की कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: पुलिस से बचकर भागने में लोहे के एंगलों से टकराई गौ तस्करों की कार, चार घायल
Tue, 03 Sep 2024 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:59 PM IST
सार
भरतपुर के डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में देर रात गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचने के प्रयास में तस्करों की कार एक दुकान से टकरा गई, जिससे चारों तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जेल वार्ड में चल रहा है। सभी तस्कर हरियाणा के पलवल जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद गौ तस्करों की कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर रेंज के डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में देर रात गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में गौ तस्करों की कार दुकान के आगे लगे फेरोकवर और लोहे एंगलों से टकरा गई। घटना में कार में बैठे चार गौ तस्कर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने कुम्हेर के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां, से सभी गौ तस्करों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जेल में वार्ड में सभी गौ तस्करों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
कुम्हेर थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया कि सेंत गांव के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी पर एक स्विफ्ट कार पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार का ड्राइवर कार को लेकर कुम्हेर की तरफ भागने लगा। इसकी सूचना कुम्हेर पुलिस को दी गई। कुम्हेर पुलिस और डीग DST टीम ने स्विफ्ट कार का पीछा किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार में बैठे गौ तस्करों ने चलती कार से एक गाय निकालकर सड़क पर फेंक दिया और पुलिस से बचने के भागने लगे। पुलिस लगातार गौ तस्करों का पीछा करती रही। तभी गौ तस्करों की कार कुम्हेर कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने एक दुकान के सामने लगे फेरोकवर और लोहे एक एंगलों से टकरा गई। घटना में कार में बैठे चारों गौ तस्कर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी गौ तस्करों को कुम्हेर के अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी गौ तस्करों का इलाज जेल वार्ड में चल रहा है। चारों गौ तस्कर रोबिन पुत्र इश्व पलवल, इरफान पुत्र हिम्मत, मुबारिक पुत्र इमाय, तश्लीम पुत्र जगरू हरियाणा के पलवल निवासी है।