{"_id":"6602e3419dfc7b45cd0d3e73","slug":"bharatpur-news-bike-hit-by-tractor-couple-died-in-accident-2024-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में दंपती की मौत, भाईदूज पर पीहर से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में दंपती की मौत, भाईदूज पर पीहर से लौटते समय हुआ हादसा
Tue, 26 Mar 2024 08:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:32 PM IST
सार
घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। महिला अपने पति के साथ भाईदूज मनाने अपने पीहर गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क किनारे पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। महिला अपने पति के साथ भाईदूज मनाने अपने पीहर गई थी। वहां से लौटते समय ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ओकेश ने बताया कि उसका भाई बबलेश (25) सुबह अपनी पत्नी पूजा (24) के साथ भाईदूज मनाने अपनी ससुराल घाटा गांव थाना रूपवास गया था। वहां से दोनों बुलेट पर सवार होकर वापस अपने घर धाना खेड़ली थाना रूपवास आ रहे थे। तभी जरेला गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बबलेश और पूजा दोनों सड़क पर गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना को देख राहगीर मौके पर रुक गए। दोनों पति पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बबलेश के पास मिल कागजात से शिनाख्त हुई। जिसके बाद घटना की सूचना बबलेश के परिजनों को दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। पति पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
बबलेश और पूजा की शादी 11 मार्च 2023 को हुई थी। बबलेश ड्राइवरी करता था। उसका बड़ा भाई ओकेश भी मजदूरी करता है। बबलेश की दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। बबलेश के पिता सुरेश चंद घर पर ही रहते हैं।
बबलेश और पूजा की शादी 11 मार्च 2023 को हुई थी। बबलेश ड्राइवरी करता था। उसका बड़ा भाई ओकेश भी मजदूरी करता है। बबलेश की दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। बबलेश के पिता सुरेश चंद घर पर ही रहते हैं।