फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Assistant Statistical Officer arrested red handed while taking bribe of 7 thousand

Bharatpur News: भरतपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सात हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 06:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Nov 2024 06:44 PM IST
सार

यह रिश्वत 50 हजार रुपये की अनुदान राशि को परिवादी के खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी गई थी। आरोपी ने 25 हजार की मांग की थी, जो 15 हजार पर तय हुई। 

विज्ञापन
Bharatpur News: Assistant Statistical Officer arrested red handed while taking bribe of 7 thousand
लाल घेरे में आरोपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनुजा निगम के सहायक सांख्यिकी अधिकारी नीरज शर्मा को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह राशि 50 हजार रुपये की अनुदान राशि को परिवादी के खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी गई थी। 

विज्ञापन


25 हजार की रिश्वत की मांग, 15 हजार में तय हुआ समझौता  
एसीबी एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी नीरज शर्मा ने परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। काफी बातचीत के बाद यह राशि 15 हजार रुपये पर तय हुई। परिवादी ने इस मामले की शिकायत भरतपुर एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप योजना बनाई।
विज्ञापन


ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ गिरफ्तार 
मंगलवार को जैसे ही परिवादी ने नीरज शर्मा को सात हजार रुपये दिए, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने रिश्वत की रकम को जमीन पर फेंक दिया, लेकिन एसीबी ने रकम जब्त कर आरोपी के हाथ धुलवाए, जिससे रंग निकलने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से भरतपुर में रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त संदेश गया है। एसीबी की यह कार्रवाई सरकारी अधिकारियों में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed