फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Agriculture department raids on black marketing of DAP in Bayana

Bharatpur News: बयाना में डीएपी की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का छापा, डीएपी के अवैध 200 कट्टे जब्त

Thu, 17 Oct 2024 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

बयाना कस्बे में महंगे दामों पर डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत पर कृषि विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान श्याम एंड ब्रदर्स फर्म के गोदाम से ट्रॉली में भरे 200 अवैध डीएपी कट्टे जब्त किए गए, जो ऊंचे दामों पर बेचने के लिए तैयार किए गए थे। कृषि विभाग ने फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और गोदाम को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Bharatpur News: Agriculture department raids on black marketing of DAP in Bayana
जब्त किए गए खाद-बीज के कट्टे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की बयाना कस्बे में महंगे दामों में डीएपी बेचने की और कालाबाजारी करने की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने खाद बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत एक फर्म के बाहर ट्रॉली में भरे 200 डीएपी के अवैध कट्टों को पकड़ा है। यह खाद के कट्टे कालाबाजारी के लिए ऊंचे दाम में बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। कृषि विभाग ने कट्टों को जब्त कर फर्म लाइसेंस के निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोदाम को सीज कर दिया गया है। हालांकि वैसे भी डीएपी खाद की किल्लत मची हुई है।

विज्ञापन


कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुरेश गुप्ता ने बताया कि बयाना में दुकानदार अधिक कीमत पर डीएपी बेच रहे हैं। उन्होंने बिक्री स्टॉक में नहीं रखते हुए अवैध गोदामों में अवैध रूप से स्टॉक रख रखा है। इस तरह की सूचना मिली और रात्रि साढ़े 9 बजे के आसपास कृषि अधिकारी मुनीम सिंह और मैंने बयाना में खाद बीज के विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आनंद बिहार कॉलोनी में श्याम एंड ब्रदर्स की तरफ एक जगह ट्रॉली में सामान लद रहा था। पास जाकर देखा तो 200 कट्टे ट्रॉली में भरे हुए थे जो डीएपी के कट्टे थे, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार 35 कट्टे होने चाहिए। कृषि विभाग ने कट्टों को उतरवाकर जब्त कर लिया है। विभाग ने खाद बीज विक्रेता फर्म के लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed