{"_id":"66c21435505a40ba8608f193","slug":"bharatpur-news-agniveer-army-recruitment-process-started-in-bharatpur-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: भरतपुर में आज से अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू, 6 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: भरतपुर में आज से अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू, 6 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग
Sun, 18 Aug 2024 09:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:03 PM IST
सार
इस भर्ती में भरतपुर, डीग, धौलपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, और कोटपुतली-बहरोड जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी और प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों से बचने और फर्जी दस्तावेज न लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अग्निवीर सेना भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में रविवार रात 12 बजे से अग्निवीर सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी। अग्निवीर सेना भर्ती के निदेशक कर्नल आलोक रंजन रहेंगे। अग्निवीर सेना भर्ती में 6 जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। सेना भर्ती पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सेना भर्ती में नगर विकास न्यास और नगर निगम पूरी तरह से सहयोग करेंगे। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अतिरिक्त बस भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
बारिश के कारण अलग से ट्रैक बनाया गया
बारिश की वजह से लोहागढ़ स्टेडियम में पानी भरा हुआ है लेकिन, अभ्यर्थी के दौड़ के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। अग्निवीर सेना भर्ती में भरतपुर, डीग, धौलपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। हर रोज अलग-अलग तहसीलवार अभ्यर्थियों को कॉल किया गया है। रात 12 बजे से लोहागढ़ स्टेडियम में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 3 बजे से दौड़ और शारीरिक दक्षताओं की जांच शुरू कर दिया जाएगी।
विज्ञापन
दलाल और धोखाधड़ी करने वालों से बचने की सलाह
प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर ही होती है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दलाल और धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें। नशीली दवाओं के प्रयोग से बचें। उन्होंने उम्मीदवारों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे फर्जी दस्तावेजों के साथ रैली में प्रवेश करने की कोशिश नहीं करें, ऐसे अभ्यर्थियों पर पुलिस और प्रशासन की तरफ से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के पुख्ता, दुरूस्त, सही समय रहते समाधान के लिए भर्ती कार्यालय अलवर से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि सभी सफल उम्मीदवारों को उनके ई-मेल द्वारा सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन