{"_id":"65de073023eaf74c3c0618c1","slug":"bharatpur-news-6-tractor-trolleys-filled-with-illegal-stones-seized-in-police-action-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: पुलिस को देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागे, अवैध पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: पुलिस को देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागे, अवैध पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
Tue, 27 Feb 2024 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:32 PM IST
सार
पुठिया के नगला पुलिस की टीम पहुंची। वहां से 6 अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहीं थीं। जैसे ही खनन माफिया ने पुलिस को देखा तो वह पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस अवैध पत्थर से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सभी खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली से आ रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गहनौली थाना अधिकारी उदय चंद मीणा ने बताया कि अवैध खनन की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। आज थाने की एक टीम अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निकली। पुठिया के नगला पुलिस की टीम पहुंची। वहां से 6 अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहीं थीं। जैसे ही खनन माफिया ने पुलिस को देखा तो वह पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आई। यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली की तरफ से आ रहीं थीं। फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
