फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: 566 criminals arrested in area domination in Bharatpur range

Bharatpur News: भरतपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन अभियान, 1251 जगहों पर दबिश में 566 अपराधी गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 04:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

भरतपुर रेंज में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 566 अपराधियों को गिरफ्तार किया। आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में यह अभियान 24 से 25 अक्तूबर तक भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और डीग जिलों में चला। इस संगठित प्रयास में 1377 पुलिसकर्मियों की 308 टीमें 1251 जगहों पर दबिश दी। 

विज्ञापन
Bharatpur News: 566 criminals arrested in area domination in Bharatpur range
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर रेंज में पुलिस ने एक दिन के एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में 566 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1377 पुलिसकर्मियों की 308 टीमों के साथ एक संगठित योजना के तहत 1251 जगहों पर दबिश दी। आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में 24 से 25 अक्तूबर तक भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और डीग जिलों में यह अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस अभियान के लिए हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधियों और वांछित बदमाशों की सूची बनाई थी। अभियान के तहत इनमें से कई को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें महिला अत्याचार के मामलों में वांछित पांच अपराधी, 80 स्थाई वारंटी और वांछित अपराधी, 10 जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधी और 64 सामान्य अपराधों में वांछित अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन


अवैध गतिविधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों, हथियारों और शराब के कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई की। अवैध मादक पदार्थों के मामले में एक एफआईआर दर्ज कर 10.90 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियार रखने के मामले में पांच एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों को पकड़ा गया और उनसे एक बंदूक, 4 देसी कट्टे और 4 कारतूस बरामद किए गए। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की गईं, जिसमें 18 शराब माफिया गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 2,846 देसी शराब की बोतलें, 15 लीटर हथकड़ी शराब, और एक कार जब्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेष अधिनियम और अवैध खनन के मामले
विशेष अधिनियम के तहत 54 एफआईआर दर्ज कर 86 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अवैध खनन के मामले में पांच एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



आईजी राहुल प्रकाश का बयान
आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना था। पुलिस का यह संगठित प्रयास दर्शाता है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। इस एरिया डोमिनेशन अभियान के सफल संचालन से जनता में सुरक्षा का संदेश गया है और अपराधियों में पुलिस का खौफ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed