{"_id":"675ef8a7c9ebaf02400f15d6","slug":"bharatpur-news-25-people-injured-in-firing-between-two-parties-due-to-enmity-in-chor-garhi-village-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: चोर गढ़ी गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झगड़ा, पथराव और फायरिंग में 25 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: चोर गढ़ी गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झगड़ा, पथराव और फायरिंग में 25 लोग घायल
Sun, 15 Dec 2024 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 15 Dec 2024 09:11 PM IST
सार
भरतपुर के डीग जिले के चोर गढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच रंजिश के चलते भयंकर झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग की गई। इस हिंसक घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
चोर गढ़ी गांव में पत्थरबाजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के चोर गढ़ी गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में भयंकर झगड़ा हो गया। विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग की गई। इस घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पक्ष के लोग छत से पथराव करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरा पक्ष सड़क से फायरिंग और पथराव कर रहा है। इस विवाद ने गांव में दहशत फैला दी है। मौके पर खोह थाना अधिकारी विशंभर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
झगड़े की वजह और आरोप
घटना की शुरुआत चतरू पक्ष के मोहम्मद नासिर पर कथित रूप से डंडे से हमले के बाद हुई। नासिर ने आरोप लगाया कि गांव के आसिफ ने उन पर दूध लाते समय हमला किया। इसके बाद आसिफ पक्ष के करीब 100 लोग हथियारों के साथ आए और उनके घर पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। चतरू पक्ष के 15 लोगों को छर्रे लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
राहगीर भी झगड़े की चपेट में
झगड़े के दौरान राहगीर रिशाल, जो शादी का कार्ड लेने जा रहे थे, वो भी गोलीबारी की चपेट में आ गए। रिशाल ने बताया कि उनके पैर और कमर के नीचे 11 छर्रे लगे हैं। घटना में घायल हुए सभी लोगों को डीग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस गांव में तैनात है और मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों में पहले से चली आ रही रंजिश को इस झगड़े की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है, लेकिन गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। थाना अधिकारी विशंभर सिंह ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।